इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में आईआईएमटी विवि के छात्रों ने लहराया परचम

- पांचवी इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में तीन गोल्ड समेत सात मेडल पर जमाया कब्जा

मेरठ। नई दिल्ली में आयोजित पांचवी इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में आईआईएमटी विश्वविद्यलाय के किक बॉक्सर्स ने अपना लोहा मनवाया। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इवेंट में मुस्कान, हरसिमरन सिंह औऱ देवांश सेहरावत ने गोल्ड मेडल हासिल किया। आदित्य मकोरवाल ने रजत पदक जीता और दीपेंद्र चौधरी, मनविंदर, वीरेंद्र सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। दीपेन्द्र चौधरी एग्रीकल्चर विभाग के और अन्य छह पदक विजेता शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र हैं।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के अलावा खेल के मैदान में भी खुद को साबित करते जा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित पांचवी इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 60 किलो से कम वर्ग भार में मुस्कान, 81 किलो से कम वर्ग भार में हरसिमरन सिंह और अंडर 91 किलो वर्गभार में देवांश सेहरावत ने फाइट जीत कर स्वर्ण पदक हासिल किया और उन्हें टूर्नामेंट की टाइटल बेल्ट से भी सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन किकबॉक्सिंग सुपरलीग केएसएल के लिए भी किया गया है। 

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र और पांच बार के राष्ट्रीय चैंपियन अंडर 69 किलो वर्ग भार में खेलने वाले आदित्य मकोरवाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आदित्य ऑल इंडिया विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में बीते तीन सालों से लगातार गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। आदित्य मकोरवाल एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता, ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग जॉर्डन में दो स्वर्ण पदक, अंतर्राष्ट्रीय इंडियन ओपन कप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। प्रतियोगिता में 57 किलो वर्ग भार में दीपेंद्र चौधरी, और वीरेंद्र सिंह और 69 किलो वर्ग भार में मनविंदर ने कांस्य पदक हासिल किया।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कुलपति डॉ दीपा शर्मा ने सभी विजेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स वीरेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि ये सभी विजयी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मेडल जीत चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts