मर्सिलेश स्ट्राईकर ने उद्घाटन मैच में हनी टाइगर का हराया
मेरठ। रविवार को हनी क्रिकेट ग्राउंड भटीपुरा गढ़ रोड़ में उद्घाटन मैच हनी टाइगर व मर्सिलेश स्ट्राईकर के बीच खेला गया.। जिसमें मर्सिलेश स्ट्राईकर ने हनी टाइगर काे हराया।
मर्सिलेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 22 ओवर मे 6 विकेट के नुक्सान पर 198 रन बनाये। जिसमे वीरेंद्र नेगी ने 75 रन व अभी ने 45 रन बनाये, वही बॉलिंग मे इमरान ने व कपिल ने 2-2 विकेट लिए। वही बल्लेबाज़ी करने उतरी हनी टाइगर ने 22 ओवर मे 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। जिसमे दीपक सिद्धू ने 38 रन व रवि ने 35 रन बनाए। वही बॉलिंग मर्सिलेस टीम की तरफ से शुभम ने 3 विकेट व दीपान्शु ने 2 विकेट लिए, मैन ऑफ द मैच वीरेंद्र को मुख्य अतिथि डॉ रोहित काम्बोज व डॉ विश्वजीत बैम्बि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि इस अवसर पर ग्राउंड ऑनर रविंद्र काजला, हनी काजला, डॉ शोभित महेश्वरी, नितिन काजीपुर, हिमांशु चौधरी, तरुण भगत, अनिल चौधरी,मंजीत, सचिन सिद्धू, प्रदीप कसाना आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment