बहसूमा प्रकरण में कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट करने पर गरमाई राजनीति
मेरठ।बहसूमा क्षेत्र में कश्यप समाज की एक नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट किए जाने पर राजनीतिक गरमा गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था लेकिन पार्टी के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला से लेकर पार्टी के कई अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी के आवास के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यूसुफ कुरैशी ने कहा कि आखिर कौन से कानून के तहत कांग्रेसियों को रोका गया। पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है, जो संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को पीड़ितों से मिलने, ज़मीनी सच्चाई जानने और प्रशासन से सवाल पूछने से नहीं रोका जा सकता। पार्टी ने मांग की है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बहसूमा जाकर पीड़ित परिवार से मिलने की शीघ्र अनुमति दी जाए। इसके अलावा पीड़िता और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा, चिकित्सकीय और मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाए।मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।



No comments:
Post a Comment