60 साल पुरानी समाधि तोड़ी

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शांत कराया, आरोपी की तलाश

 मेरठ।  भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित पट्टी अमर सिंह गांव में 60 साल पुरानी 'अंधे बाबा' की समाधि को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया, साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।



ग्रामीणों के अनुसार, यह समाधि 'अंधे बाबा' के नाम से प्रसिद्ध प्रभु दयाल की है, जिनका निधन लगभग 60 साल पहले हुआ था। उन्हीं के नाम पर यहां यह समाधि बनाई गई है, जिसे गांव के लोग 'अंधे बाबा का मंदिर' भी कहते हैं।इस स्थान से ग्रामीणों और आसपास के गांवों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां होली और दिवाली जैसे त्योहारों पर बड़े भंडारे आयोजित किए जाते हैं, जिनमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शांति बनाए रखी और तुरंत टूटी हुई समाधि को दोबारा तैयार करवाया। पुलिस ने शरारती तत्वों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है।

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही गांव या आसपास के शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts