महावीर विवि   में “गोदान” फ़िल्म प्रोमो का विशेष प्रदर्शन

मेरठ। महावीर विवि  में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कृति “गोदान” पर आधारित फ़िल्म प्रोमो का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ-संरक्षण, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सर्वोत्तम दीक्षित, कुलसचिव डॉ. सतीश राघव सहित समस्त संकायाध्यक्ष, निदेशकगण, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।गोदान भारतीय ग्रामीण जीवन, किसान की पीड़ा, मानवीय संवेदनाओं तथा गाय के महत्व को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करता है। फ़िल्म प्रोमो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गौ-संरक्षण हमारी सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।

यह आयोजन साहित्य, सिनेमा और सामाजिक चेतना का सशक्त समन्वय है, जो विश्वविद्यालय की मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा युवाओं में करुणा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम का संचालन कला एवं मानविकी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभाग के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts