मेरठ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मची अफरातफरी 

कैंपस को खाली कराया, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम जांच कर रही

मेरठ।  शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया । मेरठ समेत प्रदेश के अन्य  जिला एवं सत्र न्यायालय काे बम से उढाने की धमकी मिली।  ई-मेल के जरिए जानकारी मिलते ही को कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।एहतियातन तौर पर पूरे कचहरी परिसर को तुरंत खाली कराया गया। आम लोगों और अधिवक्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सर्चिंग कर रहे हैं। टीमों ने कचहरी के विभिन्न भवनों, अदालत कक्षों और संवेदनशील हिस्सों की सघन तलाशी ले रहीं हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। परिसर में आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात कर आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।अधिकारियों का कहना है कि सूचना की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर कचहरी परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान जारी है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एसएसपी अविनाश  पांडे समेत तमाम अधिकारी और सीओ सिविल लाइन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अफसर वकीलों से बात भी कर रहे हैं। कोर्टरूम में रखे बैग्स व अन्य सामानों की जांच की जा रही है।

पांच अदालतों को मिली धमकी

बता दें कि लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल, पांचों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली करा दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts