पिता -पुत्र   घर में चला रहे थे हथियार बनाने का कारखाना

निशानदेही पर  गोला कुआं स्थित घर पर मारा छापा, एक बेटे फरार, तलाश में दबिश

मेरठ। थाना लिसाड़ी पुलिस ने  घर में चल रही असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बाप-बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए है। आरोपियों से पुलिस ने डेढ़ लाख की नकदी भी बरामद की है। फरार दूसरे बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, मंगलवार रात एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ विकासपुरी बिजली घर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक सवार दो लोगों को रोका। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 30 बोर की पिस्टल, 32 बोर के कारतूस, एक डायरी, दो मोबाइल और डेढ़ लाख की नकदी मिली। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। दोनों ने पूछताछ में अपने नाम मोहम्मद समी सैफी उर्फ समीर सैफी उर्फ मेंढक पुत्र मोहम्मद युसुफ सैफी व युसुफ सैफी पुत्र हाजी मुंशी निवासीगण रिक्शा रोड गोला कुआं इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी बताया। एसपी सिटी ने बताया, पुलिस की गिरफ्त में आने पर बाप-बेटे ने बताया, वह घर में हथियार बनाकर बदमाशों को सप्लाई करते है और घटना के समय भी वह पिस्टल की डिलीवरी देने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घर में छापेमारी कर हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। छापेमारी के दौरान युसुफ का दूसरा बेटा मौके से भाग गया। एसपी सिटी ने बताया, आरोपी बाप-बेटे के घर से भारी मात्रा में बने, अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण मिले हैं। समी सैफी उर्फ समीर सैफी उर्फ मेंढक पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है और उस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।

डिलीवरी के लिए व्हाट्सएप पर भेजते थे लोकेशन

एसपी सिटी ने बताया, बाप-बेटे खुद हथियार बनाकर सप्लाई करते हैं। पुलिस से बचने के लिए वह जरायम के शातिरों को हथियारों की डिलीवरी देने के लिए व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजते थे। गिरफ्तारी के दौरान भी बाप-बेटे पिस्टल और कारतूस की डिलीवरी देने जा रहे थे। आरोपियों से बरामद डेढ़ लाख रुपया पांच पिस्टलों के सौदे के थे। एसपी सिटी ने बताया, इनके नेटवर्क के बारे में पता किया जा रहा है और फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts