मेट्रो में 7 इंच से बड़े औजार और पशु-पक्षी बैन
25 किलो से ज्यादा सामान पर रोक, लाइसेंसी पिस्टल-शराब लेकर पहुंचे यात्रियों को लौटाया
मेरठ। मेरठ मेट्रो और नमो भारत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक चल रही मेट्रो और नमोभारत में 7 इंच से बड़े औजार ले जाने पर रोक लगा दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर से पिस्टल और शराब की बोतल मिलने पर यात्री को लौटा दिया गया। NCRTC ने सामानों की लिस्ट जारी की है। निर्देश जारी किया कि क्या करें और क्या न करें।खुखरी, तलवार, फरसा, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, मांस काटने वाले औजार, चाकू, चार इंच से बड़े ब्लेड, कैंची, पेचकस, पाना, प्लास सहित ऐसे सभी औजार जिनकी लंबाई 7 इंच (17.78 सेमी) से अधिक है, बैन रहेंगे। बंदूक, पिस्टल, गोला-बारूद, फ्लेयर गन, स्पोर्ट्स गन, एयर राइफल, छर्रा गन, गन लाइटर और असलाह के पुर्जे भी पूरी तरह निषिद्ध हैं।


No comments:
Post a Comment