गायन प्रतियोगिता में आयशा एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आई रितिका त्यागी
मेरठ। मेरठ कॉलेज के आगाज़ क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर में गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन आगाज़ क्लब की सदस्य संस्कृति, अलीना एवं इल्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। प्रतियोगिता में लावणी, सेमी-क्लासिकल, भांगड़ा, फ्रीस्टाइल, राजस्थानी, कंटेम्पररी एवं गरबा जैसी विभिन्न नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायक मंडल में आर. जी. कॉलेज की डॉ. स्वाति शर्मा एवं रुचिका सिंह उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। गायन प्रतियोगिता में आयशा ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय एवं रोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में रितिका त्यागी प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की सफलता में प्रो. रेखा राणा एवं प्रो. अंशु जैन का विशेष योगदान रहा। अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


No comments:
Post a Comment