ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर संबंधी स्थलों का हेरिटेज वॉक कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ।मंगलवार को इतिहास विभाग के बीए ऑनर्स के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर संबंधी स्थलों का हेरिटेज वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया। ।
इस हेरिटेज वॉक का आयोजन इतिहास विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा के निर्देशन में प्रोफेसर आराधना डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी डॉक्टर योगेश कुमार डॉक्टर मनीषा त्यागी डॉक्टर शालिनी सहित सभी विद्यार्थियों ने किया। हेरिटेज वॉक का आरंभ इतिहास विभाग से सर्वप्रथम 1857 की प्रस्फुटन स्थली औघड़नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मेरठ शहर के 1857 की क्रांति से संबंधित स्थलों का भ्रमण किया गया। रेस कोर्स परेड ग्राउंड तथा तत्कालीन यूरोपियन अधिकारियों के बंगलों की वर्तमान स्थिति और तत्कालीन स्थिति से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। हेरिटेज वॉक सदर स्थित करनल स्मिथ के बंगले बिलेश्वर नाथ मंदिर आदि से होता हुआ मेरठ कैंट स्थित उत्तर भारत के प्राचीनतम कैथोलिक चर्च सेंट जॉन्स चर्च से होकर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण सूरजकुंड पार्क से होता हुआ वापस इतिहास विभाग में संपन्न हुआ। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर सभी विद्यार्थियों को क्रांति से संबंधित महत्वपूर्ण व्यक्तियों ,तथ्यों और स्थानों के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। तत्कालीन सदर कोतवाली तथा वर्तमान में थाना सदर में सदर थाना के इंस्पेक्टर इद्रपाल सिंह सहित सभी पुलिस स्टाफ ने इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया तथा इस अवसर पर थाने में मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की नारी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।और कोतवाल धन सिंह का श्रद्धा सुमन अर्पित किया।।इससे पूर्व शहीद स्मारक पर सभी विद्यार्थियों को क्रांति से संबंधित महत्वपूर्ण व्यक्तियों ,तथ्यों और स्थानों के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर शहीद स्मारक के समस्त कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। विद्यार्थियों में कुश गिरी, वंशिका, रिया, ईशा चौधरी, संध्या, चिराग तोमर, आदित्य गोस्वामी, भूमिका ,अरुण चौधरी, अलका शर्मा, अंशिका त्यागी, अंजलि त्यागी, आयुषी मणि, विधि, राधा, दक्ष चौधरी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment