गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग
एक साथ करती थी सभी काम, फिर एक साथ ही दे दी जान
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। भारत सिटी सोसाइटी में रात 2 बजे की घटना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि भारत सिटी B 1 टावर के फ्लैट 907 मे रहने वाली तीनों बहने एक मोबाइल गेम ऐप की आदि हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि तीनों बहन एक साथ सभी काम किया करती थीं, जैसे नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना व रोज मर्रा के सभी काम. मंगलवार रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। अभी तक ख़ुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है. पुलिस मोके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल है. बताया जा रहा है कि ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। उधर तीन बहनों की एक साथ मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिवार समझ नहीं पा रहा है कि आखिर तीनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? पिता चेतन और मां घटना के बाद से ही बदहवास हैं।फिलहाल जो जानकारी निकलकर आ रही है उसे पता चला है कि कोरोना काल में तीनों बहनों को मोबाइल की लत लगी। इसके बाद तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। पुलिस के मुताबिक तीनो का स्कूल भी रेगुलर नहीं था और तीनों सभी काम एक साथ ही किया करती थीं।


No comments:
Post a Comment