कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया महाविद्यालयों एवं फसल अनुसंधान प्रक्षेत्र का निरीक्षण

 मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने मंगलवार को परिसर में स्थित विभिन्न महाविद्यालय का निश्चित किया इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक उच्च कोटि के जनरल्स में रिसर्च पेपर प्रकाशित करने के लिए निर्देश दिए साथ ही उच्च कोटि का शोध कार्य करने के लिए भी आवेशित किया ।

उन्होंने प्रत्येक फैकल्टी से कहा कि उसके पास कम से कम एक प्रोजेक्ट अवश्य ही होना चाहिए। जिसके पास परियोजना नहीं है वह अपनी परियोजना बनकर तैयार रखें और जैसे ही विभिन्न ऑर्गेनाइजेशन से डिमांड आती है तो तुरंत परियोजना को सबमिट करें ।जिससे प्रत्येक शिक्षक शिक्षण के साथ-साथ शोध में भी अच्छा कार्य कर सके। उन्होंने कहा शोध की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए और अधिक से अधिक पेटेंट लेने के लिए कार्य किया जाना चाहिए यदि गुणवत्ता युक्त शोध होगा तो इसका सीधा लाभ हमारे छात्रों के साथ-साथ किसानों को भी मिल सकेगा।

इस भ्रमण में निदेशक शोध डॉक्टर कमल खिलाड़ी अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ गोपाल सिंह अधिष्ठाता तक कृषि डॉक्टर विवेक अधिष्ठाता टेक्नोलॉजी डॉक्टर जयवीर यादव अधिष्ठाता बायोटेक्नोलॉजी डॉक्टर रविंद्र कुमार डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉक्टर और प्रताप शाही निदेशक ट्रेनिंग रिप्लेसमेंट डॉक्टर आर एस सेंगर डॉक्टर लोकेश गंगवार डॉक्टर एसके सिंह डॉक्टर पुरुषोत्तम डॉक्टर पंकज चौहान डॉक्टर आकाश तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts