कबीर-देव और श्रेयांश व ध्रुव के बीच होगा सब जूनियर वर्ग का फाइनल

-- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले गए जूनियर व सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सब जूनियर और जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें सब जूनियर वर्ग में कबीर व देव, श्रेयांश व ध्रुव की जोड़ी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। जूनियर वर्ग में अभय-कृष्ण व रिहान व ध्रुव के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

सब जूनियर वर्ग में कबीर जैन व देव शर्मा का मुकाबला श्रेयांश व ध्रुव के बीच होगा। सोमवार को जूनियर वर्ग में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में कृष्ण व अभय ने धैर्य व कार्तिक को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में रिहान व ध्रुव की जोड़ी ने दिव्य व आरोहन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को दोनों वर्ग के फाइनल मैच खेले जाएंगे। समापन दोपहर 3:30 बजे होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी सिटी राघवेंद्र मिश्र खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। टूर्नामेंट के आयोजन में यश करन सिंह सालवान, हिमांशु शर्मा, राहुल सिंह, रजनी, पूजा आदि का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि समापन पर सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts