आईजीआरएस की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी वी .के. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने के दिए निर्देश
मेरठ। विकास भवन सभागार में आईजीआरएस (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण एवं अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए तथ्यों के अनुरूप निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान पर ध्यान दिया जाए। असंतोषजनक अथवा अपूर्ण निस्तारण पाए जाने तथा जिन विभागों के कारण जनपद की रैंक खराब होगी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी ।बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने, दोहराव वाली शिकायतों का मूल कारण चिन्हित कर स्थायी समाधान करने तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने पर भी बल दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन प्रशासन की प्राथमिकता है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment