मेडिकल के फिजियोलॉजी में अतिथि व्याख्यान का आयोजन 

 मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता की संरक्षता में डॉ ललिता चौधरी,विभागाध्यक्ष, फिजियोलॉजी विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया । 

व्याख्यान के मुख्य वक्ता एम्स पटना से आए डॉ योगेश कुमार, आचार्य फिजियोलॉजी एम्स पटना (बिहार) रहे। प्राचार्य महोदय ने पौधा देकर उनको सम्मानित किया। उनके व्याख्यान का विषय था - इंट्रॉओपरेटिव न्यूरल मॉनिटरिंग। 

उन्होंने बताया कि इस विधि का उपयोग विशेष सर्जन द्वारा ऑपरेशन थिएटर में भिन्न भिन्न सर्जरी में अनेक तरह की जटिलता को कम करता है, कोई नस या धमनी पर दबाव तो नहीं आयेगा । भारत जैसे  देश और विदेशों में भी इस विधि IONM का उपयोग करके रोगियों की सफल सर्जरी होगी इसके साथ साथ डॉक्टोर्स को  उपभोक्ता संरक्षता अधिनियम  से भी राहत मिलेगी । व्याख्यान का संचालन डॉ मेघा कुलश्रेष्ठ सह आचार्य फिजियोलॉजी विभाग ने किया। 

इस आयोजन में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सर्जरी  विभाग से डॉ गौरव गुप्ता चिकित्सा अधीक्षक सुपरस्पेशलिटी विभाग,डॉ  भानु प्रताप प्लास्टिक सर्जन सुनील कंवल सर्जन , डॉ तनवीर बानो, डॉ सीमा जैन , डॉ कृष्ण गोपाल ,डॉ हिमानी, डॉ गणेश ,डॉ प्रीति राठी, डॉ प्रतिभा, डॉ अलका श्रीवास्तव, डॉ नीतिका वर्मा, जूनियर डॉक्टर्स ,एमबीबीएस छात्र एवं छात्रायें  सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts