बिजली बिल राहत योजना में अब तक 6.37 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का लाभ

  योजना मे उपभोक्ताओं को अब तक 560.87 करोड की छूट (रिबेट) का लाभ

मेरठ ।  बिजली बिल राहत योजना में अब तक 6.37 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने  योजना का लाभ उठाया है।   योजना मे उपभोक्ताओं को अब तक 560.87 करोड की छूट (रिबेट) का लाभ  विभाग की ओर से दिया गया है। 

योजना 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है उपभोक्ता 28 फरवरी तक पंजीकरण कराकर, मूलधन में 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। योजना के अन्तर्गत 1 दिसम्बर 2025 से 20 फरवरी  तक कुल रू0 67213 करोड का राजस्व संग्रह किया गया है इसमें बिजली चोरी के प्रकरणों से रू0 19.65 करोड, लॉन्ग अनपेड श्रेणी से रू0 592.61 करोड तथा नेवर पेड श्रेणी से रू0 59.87 करोड की वसूली सम्मलित है।

क्षेत्रवार आकडों के अनुसार इस अवधि में मुरादाबाद जोन से सर्वाधिक रूपये  122.84 करोड, सहारनपुर जोन से रूपये 120.76 करोड, गजरौला जोन से रूपये 106.09 करोड, बुलन्दशहर जोन से  रूपये  90.05 करोड, मुजफ्फरनगर जोन से रू 89.92 करोड तथा मेरठ जोन-2 से  रूपये  61.03 करोड का राजस्व संग्रह किया गया है। इस अवधि में उपभोक्ताओं को कुल रू0 560.87 करोड की छूट (रिबेट) प्रदान की गई है इसमें बिजली चोरी के प्रकरणों में  रूपये  41.55 करोड, लान्ग अनपेड प्रकरणों में मूलधन पर रू 115.47 करोड एवं सरचार्ज पर रूपये  322.68 करोड तथा नेवर पेड श्रेणी में मूलधन पर रू0 16.79 करोड एवं सरचार्ज पर रू0 64.38 करोड की छूट सम्मलित है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts