आईआईएमटी एकेडमी के छात्रों का जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी के मेधावी छात्रों जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। एकेडमी के छात्र प्रखर जायसवाल ने 99.73 पर्सेंटाइल, श्रुति यादव ने 97.98 पर्सेंटाइल, प्रांजल यादव ने 88.03 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। एकेडमी के छात्र श्रेय शर्मा ने भी क्लैट में सफलता प्राप्त कर अपनी योग्यता दर्शाई। छात्रों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतिफल है।
आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ0 मयंक अग्रवाल, प्रबंध संचालिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल जी एवं निदेशक डॉ. पी.के. शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान के शैक्षिक वातावरण और सतत प्रयासों को सार्थक बनाती हैं। उन्होंने छात्रों को शुभाशीष प्रदान करते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।


No comments:
Post a Comment