स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक अभियान जारी 

मेरठ | प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार 2 फ़रवरी से 07 फ़रवरी 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान जारी है। इस अभियान के अंतर्गत स्मार्ट मीटर नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने तथा UPPCL Smart App डाउनलोड कराए जाने हेतु व्यापक स्तर पर संवाद एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज चीफ इंजीनियर मुनीश चोपड़ा के नेतृत्व में टीम गढ़ रोड़ अजंता कालोनी पहुंची।जहां उपभोक्ताओं  स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक किया गया। सीधे संवाद कर उन्हें समय पर रिचार्ज कराने एवं UPPCL Smart App के माध्यम से अपने विद्युत उपभोग की निगरानी करने हेतु प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts