रॉयल एनफील्ड हंटर 350 खरीदना हुआ और अधिक किफायती
मेरठ। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 देश में सबसे अधिक किफायती और लोकप्रिय प्रीमियम मोटरसाईकल के सेगमेंट में लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। यह केवल 4,999 रुपये के शुरुआती डाउन पेमेंट पर उपलब्ध है।
हंटर 350 ने युवाओं के लिए प्रीमियम मोटरसाईकल खरीदने का सपना पूरा करना बहुत आसान बना दिया है। पहली बार मोटरसाईकल खरीदने वाले ग्राहक, ऑफिस जाने वाले युवा और युवा प्रोफेशनल 6 साल की अधिकतम भुगतान अवधि के साथ केवल 3,655 रुपये प्रति माह की ई.एम.आई पर हंटर 350 खरीद सकते हैं।
हंटर 350 बहुत आसान फाईनेंसिंग और किफायती ब्याज दरों के साथ मिल रही है, जिसने मिड-साईज मोटरसाईकल कैटेगरी में प्रवेश करना और अधिक आसान बना दिया है। आसान फाईनेंसिंग से रॉयल एनफील्ड की विश्वस्तरीय मोटरसाईकलों को किफायती और समावेशी बनाने तथा रॉयल एनफील्ड के डीएनए के साथ शुद्ध मोटरसाईक्लिंग पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को बल मिला है। हंटर 350 शहरों के लिए कॉम्पैक्ट ज्योमेट्री के साथ डिज़ाईन की गई है। यह शहरों के रोजमर्रा के ट्रैफिक के लिए बनी राईडिंग में आसान, चुस्त और आत्मविश्वास पैदा करने वाली मोटरसाईकल है। अपने लाईटवेट एहसास, आरामदायक सीटिंग पोज़िशन और रिस्पॉन्सिव हैंडलिंग के साथ यह दैनिक आवागमन और वीकेंड गेटवे, दोनों के लिए ही एक बेहतरीन बाईक है।
हंटर 350 पिछले कुछ समय में मिड-साईज़ सेगमेंट की सबसे पसंदीदा मोटरसाईकल बनकर उभरी है। यह स्टाईल, परफॉर्मेंस और व्यवहारिकता का तालमेल चाहने वाले राईडर्स को बहुत पसंद आती है। अपने आधुनिक डिज़ाईन, दिलचस्प राईड कैरेक्टर और बहुत अधिक किफायती होने के साथ हंटर 350 मोटरसाईकल प्रेमियों की नई पीढ़ियों को रॉयल एनफील्ड परिवार में शामिल कर रही है।
हंटर 350 में 350सीसी का जे-सीरीज़ इंजन दिया गया है, जो रिफाईंड पॉवर और टॉर्क प्रदान करने के लिए प्रमाणित है। इसका स्लिप-असिस्ट क्लच राईडर को चुस्त और फुर्तीला बनाकर रखता है। यह मोटरसाईकल 7 रंगों, रियो व्हाईट, लंदन रेड, टोक्यो ब्लैक, रेबेल ब्लू, ग्रेफाईट ग्रे, डैपर ग्रे और फैक्ट्री ब्लैक में उपलब्ध है।


No comments:
Post a Comment