जैदी फार्म में असलम के शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

-शुक्रवार शाम हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या की थी 

-शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का आक्रोश मुखर हुआ  

मेरठ। जैदी फार्म में असलम की गोलियों से भूनकर हत्या के विरोध में परिजनों का आक्रोश मुखर हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद असलम के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां कई थानों की पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया था। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने 15 मिनट बाद जाम खोल दिया। नौचंदी थाना अंतर्गत जैदी फार्म की गली नंबर दो निवासी असलम की शुक्रवार शाम चार बजे बाइक व स्कूटी सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। ताबड़तोड़ फायरिंग में असलम का दोस्त शोएब भी कंधे में गोली लगने से घायल हो गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही असलम का शव जैदी फार्म पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश मुखर हो गया। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहां के माहौल को देखते हुए कई थानों की पुलिस को तलब कर लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और वहां एकत्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन असलम के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ सिविल लाइंस के आश्वासन पर 15 मिनट बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शाम को परिजनों ने असलम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।  

पांच भाइयों समेत 11 हमलावर नामजद, कई हिरासत में

असलम हत्याकांड में पुलिस ने 11 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में पांच सगे भाई है। इस हत्याकांड में पुलिस ने चार-पांच आरोपियों को हिरासत में ले रखा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 मई 2024 में लोहिया नगर क्षेत्र के एक स्विमिंग पूल में अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अरशद की हत्या की जांच में 12 आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। इसमें मुख्य आरोपी बिलाल उर्फ डान था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।-असलम के पिता की तहरीर पर नौचंदी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

 तीन माह पहले जमानत पर छूट कर जेल से आया था बाहर 

 अरशद हत्याकांड में शामिल असलम तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था और इसी रंजिश में शुक्रवार शाम को गोलियों से भूनकर असलम की हत्या की गई। इस मामले में असलम के पिता इमरान ने असद, रिहान, तारिक, राशिद, शमी पुत्रगण अमीर अहमद, अमीर अहमद, आहद, इस्माइल, समीर उर्फ मोटा बवानिया, चंदन व आमना को नामजद किया है। पुलिस ने चार-पांच आरोपियों को हिरासत में रखा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, आरोपियों की तलाश में तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts