सीटीईटी ​परीक्षा-2026

 पहली पाली में 15 प्रतिशत तो दूसरी पाली में 11 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोडी परीक्षा 

 शहर के  22 केंद्रों पर  पर परीक्षा का किया गया आयोजन , शहर में लगा जाम 

मेरठ।  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट)- 2026 के पेपर-1 का आयोजन शनिवार को  दो पालियों  में शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। शहर के 22 केंद्रों पर 30 हजार रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 15 व दूसरी पाली में 11 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित  रहे। उनके अनुसार पेपर​ आसान और थोड़ा ट्रिकी रहा। परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। केंद्रों पर अ​भ्यर्थियों को प्रवेश ​बायोमेट्रिक एटेंडेंस के जरिए दिया गया। परीक्षा के कारण शहर में जबरदस्त जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को भी परीक्षा हो रही है।   

शनिवार को परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि पेपर थोड़ा ट्रिकी भी रहा। कुछ सवाल तो ज्यादा घुमावदार थे। जिसने पूरे सिलेबस की तैयारी की थी, उनके लिए पेपर बहुत आसान रहा। बिना तैयारी के आने वालों के लिए परीक्षा कठिन साबित हुई। कुछ ​अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर सिलेबस के अंदर से था, लेकिन टाइम मैनेजमेंट में परेशानी हुई। जो अभ्यार्थी समय को सही तरीके से मैनेज कर पाए, उसके लिए परीक्षा ज्यादा कठिन नहीं थी। 5 से 8 फीसदी सवाल ट्रिकी थे। परीक्षा में अवधारणात्मक सवाल पूछे गए और भाषा अनुभाग सरल रहा। परीक्षा में सुरक्षा को लेकर ​कड़ी व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक एटेंडेंस के माध्यम से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। एडमिट कार्ड पर लगाए गए विशेष होलोग्राम की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। बिना होलोग्राम वाले प्रवेश पत्र को अमान्य माना गया। शनिवार को परीक्षा शुरू होने से पहले और पूरी होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान रहे। पुलिस भी लगातार प्रयास करती रही। बच्चा पार्क, सुभाष बाजार, वेस्ट एंड रोड, वेस्टर्न रोड, बेगमपुल, दिल्ली रोड पर जाम डेढ़ से दो घंटे तक जाम लगा।

 सिटी कोर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया पहली दिन परीक्षा में दोनो पाली में 26 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया है। रविवार को भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts