नागरिक समय से कर अदा करने लगे तो देश अपने आप ही तरक्की करने लगेगा

केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में गोलमेज चर्चा

शहर के एक दर्जन से भी ज्यादा स्कूल व कॉलेज के छात्र के साथ उद्यमियों ने लिया भाग

मेरठ। एक फरवरी को सांसद में पेश हुए केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर शनिवार को चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री उत्तर प्रदेश में एक गोल मेज चर्चा का आयोजन किया गया। इस राउंड टेबल चर्चा में शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। इस परिचर्चा में दो पैनलिस्ट के साथ-साथ विभिन्न उद्योग से जुड़े उद्यमी भी उपस्थित रहे। 

दिल्ली रोडवेज स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में शनिवार को पिछले सप्ताह आए केन्द्रीय बजट पर एक राउंड टेबल चर्चा का आयोजन किया गया। इसका विषय रहा “केंद्रीय बजट 2026: छात्रों, नौकरियों और उद्योग के लिए इसका क्या अर्थ है” – एक छात्र-उद्योग गोलमेज चर्चा (Union Budget 2026: What It Means for Students, Jobs, and Industry” – A Student–Industry Roundtable Discussion). इस कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल, के. एल. इन्टरनेशनल स्कूल, सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट मेरीज एकेडमी, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दीवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी), मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मेरठ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईआईटी), शोभित यूनिवर्सिटी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक संस्था से दो-दो छात्रों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 

यूनियन बजट के आधार पर विभिन्न विषय की जानकारी प्रतिभागियों को पहले ही दी जा चुकी थी। सभी तेहरा टीमों को क्रमशः 200 पुराने औद्योगिक समूहों को पुनर्जीवित करने की योजना का जमीनी स्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?, क्षेत्रीय अवसंरचना विकास पर विशेष फोकस, खासकर द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों पर – ये वे क्षेत्र हैं जहाँ वास्तव में ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।, खेल सामग्री निर्माण में वृद्धि – मेरठ के खेल उद्योग पर इसके विशिष्ट प्रभाव, क्या एसटीटी में वृद्धि एक बेहतर भारत के लिए सही कदम है?, प्रस्तावित 10000 करोड़ रुपये के आवंटन से एम.एस.एम.ई. को मिलने वाला संभावित वास्तविक लाभ – क्या यह पर्याप्त है?, बायोफार्मा शक्ति मिशन के लिए आवंटित 10000 करोड़ रुपये का असल में क्या परिणाम होगा? जैसे विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। 

इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व बहुराष्ट्रीय कंपनी ई एंड वाई एलएलपी के पार्टनर प्रशांत रायज़ादा बतौर पैनलिस्ट मौजूद रहेंगे। गौरव चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026 देश के विकास के पर आधारित है। इससे इस अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले नौ सालों से एक ही वित्त मंत्री वो भी महिला निरंतर संसद में बजट पेश कर रही है। दूसरी प्रशांत रायजादा में कहा कि अगर देश का प्रत्येक नागरिक समय से कर अदा करने लगे तो देश अपने आप ही तरक्की करने लगेगा। चैम्बर के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बजट व कार्यक्रम की महत्व साझा किया। महामंत्री शुभेन्द्र मित्तल ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित 13 स्कूल व कॉलेज के कुल छब्बीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चैम्बर के इतिहास में ये पहला मौका था जब कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी भी मौजूद रहें। कार्यक्रम व मंच का संचालन संयोजक व उपाध्यक्ष कमल भार्गव ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिश मोहन गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयूर मित्तल, राकेश रस्तोगी, शरत चन्द्रा, गौरव अग्रवाल, संजीव मित्तल मुख्य रुप से मौजूद रहे।  

दीवान पब्लिक स्कूल से आकर्ष जैन व अर्जव जैन, के. एल. इन्टरनेशनल स्कूल की ओर से अश्मित अग्रवाल व धैर्य चाहल, सोफिया गर्ल्स स्कूल से वर्निका शर्मा व यशस्वी जैन, सेंट मेरीज एकेडमी से रिशित मित्तल व रुशील बंसल, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कबीर व रेशू, दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से शिवांशू दीक्षित, दीवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से राधिका चौहान व प्रयास लोहान, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से विश्व जीत व वैष्णवी, मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) से कनक कथूरिया व कासफ नाज, मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से श्रृष्टि व माहाक नायक, मेरठ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईआईटी) की ओर विशाल व उज्ज्वल शर्मा, शोभित यूनिवर्सिटी से रेनू व अफसाना खातून, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज से वंश सिंघल व तान्या कटारिया ने अपने विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts