टी-20 वर्ल्ड कप 2026
सूर्यकुमार के दम पर भारत ने जीत से किया आगाज
पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया
सूर्यकुमार यादव के दम पर जीता भारत, T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में USA को हराया
मुबंई। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. उसने USA के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया है। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत ने USA के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए USA टारगेट से 29 रन पहले थम गई। 20 ओवर पूरे खेलने के बाद भी USA की टीम जीत को गले नहीं लगा सकी। इस जीत के नायक सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने मुश्किल वक्त में भारतीय पारी को संभालने का काम कियाद्ध
वानखेड़े पर खेले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। लेकिन, उसकी शुरुआत वैसी नहीं रही, जैसे कि उम्मीद थी.। अभिषेक शर्मा गोल्डन डक होकर डगआउट लौटे। पावरप्ले के अंदर 4 विकेट गिरने के बाद भारत की हालत खराब दिखने लगी, ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ही थे, जिन्होंने मोर्चा संभाला। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे मगर सूर्यकुमार यादव ने अपना गेम नहीं छोड़ा और आखिर तक नाबाद रहते हुए 49 गेंदों पर 84 रन बनाए। 171.42 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी पारी में 4 छक्के और 10 चौके शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment