जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की रामांचक मैच में एक विकेट से जीत
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे जूनियर वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 179 रन बनाए। इसमें विराट ने 42, प्रत्यक्ष ने 46, कबीर ने 43 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभय ने तीन, सार्थक ने तीन, केशव और नीरव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर एक विकेट से जीटी। टीम की ओर से हमजा ने 49, रितिक ने 47, विपुल ने 44 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देव शर्मा ने तीन, आईश ने तीन, अर्जुन ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को कोई मैच नहीं होगा। सोमवार को जूनियर वर्ग का मैच हो


No comments:
Post a Comment