गौतमबुद्ध नगर का कुमारी मायावती कॉलेज बना यूपी का पहला स्वायत्ता राजकीय काॅलेज 

कॉलेज नये -नये पाठयक्रम के साथ परीक्षा  शुरू करा सकेगा 

 लखनऊ।  गौतमबुद्ध नगर के कुमारी मायावती राजकीय गर्ल्स पीजी कालेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ऑटोनॉमस ( स्वायत्त) कॉलेज का दर्जा दे दिया है। यह काॅलेज यूपी की पहला राजकीय काॅलेज बन गया है। जिसे स्वायत्ता प्रदान की गयी है। 

अब यह काॅलेज नये नये पाठयक्रम शुरू कर सकेगा और खुद अपनी परीक्षाएं आयोजित कर सकेगा। यूजीसी कीओर से  इसे विभिन्न योजनाओं से ज्यादा फंड भी मिल सकेगा। यूपी के उच्च शिक्षा विभाग गुणवत्तापूरक शिक्षा देने का पूरा जोर दे रहा है। योगी सरकार इसे लगातार बढ़ााव देने पर जाेर दे रही है। ऐसे में एंडेड सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के बाद राजकीय डिग्री कॉलेजों को स्वायतत्ता दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। 

 गौतमबुद्ध नगर से इसकी शुरूआत हो रही है। कुमारी मायावती पीजी गर्ल्स कॉलेज सीसीएसयू से संबद्ध है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  के तहत देश में वर्ष 2035 तक स्वायत्त और घटक  कॉलेज ही रहेंगे। संबद्ध डिग्री कॉलेजों को स्वायतत्ता दिलाई जाएगी और वह घटनक कॉलेज बनेंगे।  विश्वविद्यालयों  पर प्रवेश और परीक्षा का बोझ कम करने के लिए स्वायतत्ता को कदम बढ़ाने को डिग्री कॉलेजों को प्रेरित किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts