धागा व्यापारी से 20लाख की वसूली करने वाले दोनो दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार 

प्रयागराज में मुंशी के घर पर छिपे थे दोनो दरोगा 

 मेरठ। मेरठ के धागा कारोबारी से बीस लाख की वसूली के मामले में फरार चल रहे लोहियानगर थाने दो दरोगा को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो की गिरफ्तारी में स्वाट टीम ने अहम भूमिका निभाई । स्वाट टीम दोनो दरोगा को लेकर मेरठ रवाना हो गयी है। आरोपियों के मेरठ आने पर पुलिस अधिकारी प्रेसवार्ता कर खुलासा करेंगे। 

 बता दें लिसाडी गेट निवासी धागा कारोबारी रसिक को 8 दिसम्बर की शाम को लोहिया नगर थाने में तैनात दो दरोगा लोकेन्द्र साहू व महेश कुमार ने अगवा कर उसे बंधक बना कर दिल्ली ब्लास्ट में फंसाने की धमकी देते हुए बीस लाख रूपये वसूल किए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनो दरोगा से 15 लाख रूपये बरामद कर लिए थे। बाकी पांच लाख की रकम देने का हवाला देते हुए दोनो फरार हो गये  थे। दोनो के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले लोहिया नगर थाना प्रभारी को भी संस्पेड़‍ किया गया था। 

 दोनो दरोगो का दबोचने के लिए स्वाट टीम को लगाया था  तब से स्वाट टीम दाेनो की तलाश में जुटी थी। मेरठ पुलिस को जानकारी मिली की फरार दरोगा लोकेन्द्र व महेश कुमार प्रयागराज में कोर्ट में अर्जी डाली है। जिस पर सुनवाई होनी है। जानकारी मिलने के एक टीम को प्रयागराज रवाना किया गया। पुलिस ने एक मुंशी के घर पर छापामारकर दोनाे गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनो को लेकर मेरठ रवाना हो गयी। आज दोनो को अधिकारियो के सामने पेश किया जा सकता है। 

 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया वसूली के मामले में फरार चल रहे दोनो दरोगा को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम वहां से लेकर मेरठ रवाना हो गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts