पानी की निकासी का समाधान नहीं तो नगर आयुक्त का घेराव करेंगे ट्रास्पोर्टर
मेरठ। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन मेरठ के पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप के पीछे की सड़कों में हो रहे जल भराव को लेकर हंगामा किया ट्रांसपोर्टर विजय विनायक ने बताया की ट्रांसपोर्ट नगर में मंडी गेट से पीछे की सड़के हाल ही में नगर निगम द्वारा बनाई गई है परंतु सड़क बना दी गई थी नाले नहीं बनाए थे। जिसमें की आसपास के क्षेत्रों का पानी उनके ट्रांसपोर्ट के सामने आ जाता है जिसकी सूचना निगम के पार्षद व चीफ इंजीनियर को काफी बार दे चुके हैं परंतु आज तक इस समस्या कोई निस्तारण नहीं हुआ।
अध्यक्ष गौरव शर्मा ने निगम के पार्षद पूनम गुप्ता व चीफ इंजीनियर को फोन लगाया परंतु उनका फोन नहीं उठा ततपश्चातनगर नगरआयुक्त को फोन लगाया उनके निजी सहायक पंकज शर्मा जी ने फोन उठाया उन्हें समस्या से अवगत कराया गया। वहाँ मौजद सभी ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट से ट्रैकों में माल लोडिंग के समय अगर कोई पार्सल गिर जाता है तो वह पानी में गिरकर खराब हो जाता है जिससे कि पार्सल का नुकसान ट्रांसपोर्टरो को व्यापारी को देना पड़ता है। ट्रांसपोर्टर रोहित कपूर ने बोला सड़के अभी बनी है काफी समय नहीं हुआ है अगर यह जलभराव की निकासी जल्द नहीं की गई तो सड़के भी खराब हो जाएगी इससे नगर निगम को काफी नुकसान होगा। अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बोला अगर 48 घंटों के अंदर पानी के निकासी के लिए नगर निगम द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मजबूरन ट्रांसपोर्टर नगरआयुक्त का घेराव करेंगे।मौजूद रहे महामंत्री दीपक गांधी, रोहित कपूर, सरदार संतोख सिंह, सरदार खेता सिंह, सरदार प्रेम सिंह, विजय विनायक, नीरज मुल्तानी, अनीष चौधरी, अशोक शर्मा, अंकुर प्रजापति, अंबर गोयल, अतुल शर्मा, मोहम्मद शमशाद, मयंक जैन, राजू शर्मा रहे।


No comments:
Post a Comment