महिला टीचर ने सिपाही पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

 मेरठ।  खरखौदा थाना क्षेत्र की एक महिला टीचर ने सिपाही पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। महिला ने सिपाही पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा- मुझे उठा ले जाने की धमकी देता है। साथ ही गाली गलौज भी करता है।पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का पति सीआरपीएफ में तैनात है। मामला खरखौदा थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने बताया- यह घटना बीते 14 फरवरी को हुई थी। गांव का ही रहने वाला आरोपी, जो मोदीनगर थाने में सिपाही के पद पर तैनात है, उस दिन उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि सिपाही ने बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर उसे कमरे में खींचने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

महिला के शोर मचाने पर उसके मेरे सास ससुर और जेठ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया है।महिला ने बताया- सिपाही मुझ पर बुरी नियत रखता है। मैं नौकरी करती हूं। ये मुझ पर आते जाते फब्तियां कसता है। आए दिन मेरा पीछा करता है। मेरे पति को कॉल करके मेरे बारे गंदे-2 अपशब्द इस्तेमाल करता है। पुलिस में होने का रौब और धमकी देता है। यह कहता है कि मेरा कुछ नहीं होगा। तुझको उठा ले जाऊंगा।

महिला का पति सीआरपीएफ में तैनात

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार उसके पति को फोन कर उसके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। महिला के पास इसकी कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। आरोपी पुलिस में होने का रौब दिखाकर उसे और उसके परिवार को डराता-धमकाता है और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। महिला का पति सीआरपीएफ में तैनात है।

महिला से एसएसपी से की शिकायत

महिला ने बताया- मैंने पहले भी इस मामले में खरखौदा थाने में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने के कारण मैं आज सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

एडिशनल एसपी अंतरिक्ष जैन ने कहा- पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहरीर ले ली गई है। जांच में जो आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts