स्मार्ट प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज  एवं ऐप इंस्टॉल कराने हेतु विशेष जागरूकता अभियान आरम्भ

 निगेटिव उपभोक्ताओं को संपर्क स्थापित कर, रि-चार्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया

मेरठ। विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोडने एवं स्मार्ट मीटर के प्रभावी उपयोग को बढावा देने के उद्देश्य से डिस्काम द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता जागरूकता अभियान, संचालित किया गया। यह विशेष जागरूकता अभियान 2 से  7.फरवरी तक चलाया जाऐगा। अभियान के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को UPPCL Smart App install करने, रिचार्ज प्रक्रिया समझनें तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस अभियान के तहत विशेष रूप से उन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर ध्यान केन्द्रित किया गया है जिनका बैलेन्स निगेटिव पाया गया है। ऐसे समस्त उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित कर, रिचार्ज प्रकिया से अवगत कराया जा रहा है एवं उपभोक्ताओं को पॉजेटिव बैलेन्स रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नं. को ओ०टी०पी० के माध्यम से सत्यापित कर, UPPCL Smart App डाउनलोड एवं उपयोंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रबन्धन द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की स्मार्ट मीटर से संबंधित सुविधाओं एप डाउनलोड करने के लाभों एवं डिजिटल भुगतान प्रणाली का, वृहत प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएं ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

अभियान के प्रथम दिन निदेशक  संजय जैन मुजफ्फरनगर पहुंचे उन्होनें विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर, विशेष जागरूकता अभियान एवं अरबन रिस्टैक्चर प्लान पर, विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान निदेशक ने कड़ें निर्देश दिये की जिन उपभोक्ताओं के बैलेन्स निगेटिव हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर, जागरूक किया जाए ताकि वह अपने मीटर रिचार्ज कर सकें। बैठक के उपरान्त निदेशक अरबन रिस्टैक्चर प्लान के तहत, महावीर चौक स्थित हैल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया । उन्होनें वहाँ मैजूद अधिकारियों को निर्देशित किया की उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसके साथ ही उन्होनें वाणिज्यिक कार्यालय कामिर्शियल-प्रथम/द्वितीय का मुआयना किया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।

विशेष जागरूकता अभियान के तहत निदेशक ने मुजफ्फरनगर शहर के महावीर चौक, गाँधी नगर, टाउन हाल, मण्डी आदि स्थानों तथा विद्युत वितरण खण्ड खतौली का भ्रमण किया और उन्होनें सीधे उपभोक्ताओं से संवाद कर, उन्हें स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में बताया। 

विशेष जागरूकता अभियान के तहत मेरठ जोन-प्रथम के अन्तर्गत  मुनीश चोपडा, मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र प्रथम द्वारा गंगानगर क्षेत्र मेरठ मे, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेन्स रिचार्ज एवं UPPCL Smart App डाउनलोड के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में समय पर रिचार्ज कराने के महत्वों के बारे में जानकारी दी गई जिससें निगेटिव बैलेन्स की स्थति से बचा जा सके और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को UPPCL Smart App डाउनलोड करने और उसके उपयोग एवं उससे मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इसी कम में गुरजीत सिंह, मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र-द्वितीय मेरठ द्वारा काजीपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से जनसंपर्क स्थापित कर, रिचार्ज की प्रकिया से अवगत कराया गया और स्मार्ट एप से संबंधित सुविधाओं, एप के लाभों से भी अवगत कराया गया, जिससे की उपभोक्ता अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts