दवा व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के बीच बैठक

मेरठ। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक खैर नगर स्थित महामंत्री कार्यालय पर बुधवार को आयोजित की गई।जिसमें मेरठ विकास प्राधिकरण के द्वारा भविष्य में खैर नगर स्थित दवा बाजार को इटायरा स्थानांतरित करने की योजना के संदर्भ में चर्चा की गई। 

दवा व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुए  बैठक में दवा बाजार को खैर नगर से कहीं भी स्थानांतरित न करने का फैसला लिया गया तथा इटायर ले जाने के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। दवा व्यापारी,जो कि सर्वाधिक टैक्स का भुगतान करते हैं, चाहते हैं कि यहीं खैर नगर में ही मूलभूत सुविधाओं, जिनका अभाव है, उन्हें  पूरा किया जाए। जिसमें ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारू करने की मांग दिन के समय चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित, टू व्हीलर के लिए पार्किंग की व्यवस्था, स्थाई पुलिस पिकेट बनाने की मांग,सार्वजनिक सुलभ शौचालय तथा स्ट्रीट लाइट्स इत्यादि की व्यवस्था इत्यादि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा आवासीय क्षेत्रों में होने वाले अवैध व्यापारिक निर्माण कार्यों को  रोकने हेतु योजनाएं बनाई जानी चाहिए। जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से समय रहते निजात पाई जा सके। व्यापारियों को यदि ये मूलभूत सुविधाएं इसी स्थान पर कर दी जाए तो  व्यापार भी बढ़ेगा और सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों ने एक आवाज में इस बाजार को कहीं दूसरी जगह हस्तांतरित करने की योजना का विरोध किया। बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र भसीन, महामंत्री रजनीश कौशल, कोषाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर, हेमंत बंसल, असब अंसारी, वैभव आनंद, मनोज गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, पंकज अरोड़ा, ब्रज गोपाल गुप्ता, मुगीज, शिव कुमार त्यागी, संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल सहित दर्जनों व्यापारियों मौजूद रहै।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts