डी लिट की सम्पन्न हुई मौखिक परीक्षा
मेरठ।बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रोफेसर विघ्नेश कुमार के निर्देशन में इतिहास शोधार्थी डॉक्टर बालमुकुंद पांडे की डी लिट इतिहास ओपन वायवा परीक्षा संपन्न हुई।
बता दें कि डॉक्टर बालमुकुंद पांडे जो इतिहास के बड़े अध्येयता और प्रसिद्ध इतिहासकार हैं उन्होंने भारत रत्न राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन व्यक्तित्व एवं विचार विषय पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर विघ्नेश कुमार के निर्देशन में डी लिट इतिहास का शोध कार्य पूर्ण किया है। डॉ बालमुकुंद पांडेय इतिहास के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व है।
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ के रूप में पूर्व कुलपति एवं चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट मध्य प्रदेश के प्रोफेसर कपिल देव मिश्रा एवं भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य प्रोफेसर सुष्मिता पांडे उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञो ने राज ऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर शोध के रूप में हुए इस वास्तविक शोध कार्य को सराहा और इसे मौलिक कार्य बताया। जिससे आने वाले विद्यार्थी प्रेरणा लेंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला भी उपस्थित रही। इस अवसर पर इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, प्रोफेसर विघ्नेश कुमार, प्रो आराधना ,प्रोफेसर ए वीकौर,डॉ कुलदीप त्यागी, डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर मनीषा, डॉ विवेक त्यागी, डॉक्टर शालिनी प्रज्ञा सहित अनेक शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment