राज-राजेश्वरी मंदिर की 36वीं वर्षगांठ मनाई

सत्संग और कन्या पूजन के साथ ब्रह्मचारी दिव्यानंद ने मंदिर का इतिहास बताया

 मेरठ। सम्राट पैलेस स्थित राज-राजेंश्वरी मंदिर  की  36वीं वर्षगांठ के अवसर रविवार को मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सुबह से ही यज्ञ, सत्संग, कन्या पूजन और भंडारे के साथ अन्य आयोजन भी मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के सहयोग से किए गए।

मंदिर में मौजूद ब्रह्मचारी दिव्यानंद ने बताया कि 1990 में आनंद प्रकाश अग्रवाल द्वारा एक भू-दान किया गया था। इसके बाद वहां फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी को मंदिर की स्थापना की गई थी। इसके बाद से ही यहां समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की गई।

ब्रह्मचारी दिव्यानंद ने बताया कि सुबह सात बजे रूद्राभिषेक के साथ यहां कार्यक्रम शुरू हुआ, इसके बाद हवन, यज्ञ, सत्संग, कन्या पूजन, भंडारा और महा आरती मंदिर प्रांगण में कराई गई। इन कार्यक्रमों में सबसे खास बात यह रही कि सभी आयेजन श्रद्धालुओं ने खुद किए।मंदिर में कार्यक्रम से पहले वहां स्थापित माता की मूर्ति का श्रृंगार किया गया। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। मंदिर के सत्संग और अन्य कार्यों में शामिल होने मेरठ के अलग- अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts