सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी

 चांदी 31800 रुपये तक टूटी, सोना हुआ 8000 रुपये सस्ता
नई दिल्ली (एजेंसी)।सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 8000 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 31,800  रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है।
एमसीक्स पर सोने का भाव 8,187 रुपये गिरकर 1,34,00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 5.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 31,878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4 प्रतिशत तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12 प्रतिशत तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।
गौरतलब है कि बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts