रणवीर सिंह ने शेयर किया 'धुरंधर 2' का पहला पोस्टर, नजर आया वॉयलेंट लुक
नई दिल्ली। आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद से ही लोगों की नजरें ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। अब खुद रणवीर सिंह ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर फिल्म में अपने लुक से फैंस को रूबरू कराया है। पोस्टर सामने आते ही वायरल हो रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रह हैं। पोस्टर के साथ रणवीर ने इस बात का खुलासा भी किया है आज ही फिल्म का टीजर भी सामने आने वाला है।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मोस्ट अवेटेड टीजर, जिसका टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है, आज यानी 3 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाला है. इस फिल्म को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। काफी समय से ‘धुरंधर 2’ को लेकर बात हो रही है। लेकिन अब फिल्म का पोस्टर जारी कर रणवीर सिंह ने फैंस को तोहफा दे दिया है।
टीजर का भी दिया हिंट
वायरल हो रहे ‘धुरंधर 2’ के पोस्टर में रणवीर सिंह का लुक बेहद इंटेंस नजर आ रहा है। अपनी इस मच अवेटेड फिल्म का पोस्टर शेयर कर रणवीर ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। आज यानी मंगलवार सुबह रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर और फिल्म का टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शेयर करते हुए लिखा है कि अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.।इतना ही नहीं अपनी इस पोस्ट में उन्होंने ये भी कंफर्म कर दिया है कि किटीज़र मंगलवार, यानी आज 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा।


No comments:
Post a Comment