आधी रात को कब्रिस्तान से आया कॉल
जब फूड डिलीवरी बॉय पहुंचा तो जो हुआ देख फटी रह जाएंगी आंखें!
नयी दिल्ली।सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि एक कथित फूड डिलीवरी बॉय बिरयानी का ऑर्डर लेकर लोकेशन पर पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके होश उड़ गए. क्योंकि, सामने कब्रिस्तान था. इसके बाद जो हुआ। आप खुद देख लीजिए.
मामला एक कथित फूड डिलीवरी बॉय से जुड़ा है। जिसे आधी रात को बिरयानी का ऑर्डर मिला। लेकिन जैसे ही बंदा लोकेशन पर पहुंचा, उसके होश उड़ गए. क्योंकि, वह कब्रिस्तान का मुख्य द्वार था। तो उसके पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई. क्योंकि, लोकेशन किसी घर की नहीं, बल्कि एक कब्रिस्तान का मेन गेट था.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि घबराए हुए जब डिलीवरी बॉय ने दिए गए नंबर पर कॉल किया, तो एक महिला की आवाज आई। उसने कहा, क्या आपको सामने कब्रिस्तान दिख रहा है? इस पर डिलीवरी बॉय ने जैसे कहा हां, महिला बोली- बस, उसी के अंदर आ जाइए।
डिलीवरी बॉय ने जब घबराते हुए कहा कि बहुत अंधेरा है, और उसे डर लग रहा है। इस पर महिला ने जवाब दिया, डर क्यों रहे हो? मैं अंदर ही हूं. फिर कहा कि सामने जो बिजली का खंभा है, वहीं आ जाओ. मेरी गाड़ी खराब हो गई, मैं बाहर नहीं आ सकती। लेकिन कब्रिस्तान के सन्नाटे और महिला की बातों ने डिलीवरी बॉय को इस कदर डरा दिया कि उसने रिस्क लेने से मना कर दिया, और कहा कि आप ऑर्डर कैंसिल कर दीजिए। 1 मिनट 13 सेकंड लंबे इस वीडियो ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। कई लोगों का कहना है कि डिलीवरी बॉयज के जज्बे को सलाम है।चिलचिलाती धूप हो या कड़ाके की सर्दी, ये ‘अनसंग हीरोज’ अपनी जान जोखिम में डालकर हम तक समय पर खाना पहुंचाते हैं। वहीं, कई यूजर्स का मानना है कि यह किसी यूट्यूबर का प्रैंक भी हो सकता है, लेकिन वीडियो में बंदे की घबराहट पूरी तरह असली लग रही थी।


No comments:
Post a Comment