बहसूमा में दुष्कर्म पीड़िता की अरिष्टी आज, गांव में कड़ी नाकेबंदी

गांव की सभी सीमाएं हुई सील , पीड़ॅित की बहन ने वीडियों शेयर कर लगाई न्याय की गुहार 

मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की जहर खाने से हुई मौत के बाद हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। आज मृतका की अरिष्टी है। वहीं भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने गांव की सभी सीमाएं सील कर दीं। 

गांव में बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर दूसरे दिन भी पूरी तरह प्रतिबंध रहा। जिन पगडंडियों से पहले मीडियाकर्मी पहुंचे थे, वहां भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पीड़िता की बहन ने एक वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया स्वयं बैरिकेडिंग स्थल पर मौजूद रहे। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

थाने में अतिरिक्त प्रभारी की तैनाती

घटना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार को बहसूमा थाने का अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया गया है ताकि कानून व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।

कैसे हुआ पूरा मामला

26 जनवरी को किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। अगले दिन उसने कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और धाराओं में बढ़ोतरी की मांग को लेकर हंगामा किया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

आरोपी गिरफ्तार, केस में चार नामजद

मुख्य आरोपी अनुज सैनी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पिता ओमवीर को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर अनुज, उसके पिता, मां और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सपा नेताओं ने पहुंचकर जताई संवेदना

सपा नेता किशोर वाल्मीकि और सरदार नरवैल सिंह खेतों के रास्ते गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts