जिले 28 ग्राम पंचायतों में  26 ग्राम पंचायते टीबी मुक्त पंचायत हुई 

 विश्व क्षय रोग दिवस पर 25 मार्च को डीएम करेंगे सम्मानित 

 मेरठ। देश भर  टीबी मुक्त भारत अभियान  को सफलता मिलती दिखाई देती दिखाई दे रही है। मेरठ जिले की 26 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त पंचायते बन गयी है। जबकि 28 ने दावा किया था। टीबी मुक्त होने वाली 8 ब्लॉक में से 7 ब्लॅाक के 26 पंचायते है। जिन्हें आगामी 25 मार्च को  डीएम डा. वी के सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 



जिला क्षय रोग अधिकारी डा विपुल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2025 में 8 ब्लॉक माछरा, दौराला, सरधना, सरूरपुर, रोहटा, रजपुरा, मावाना, हस्तिनापुर की 28 ग्राम पंचायतों ने टीबी फ्री होने का दावा प्रस्तुत किया। जिनमें से सत्यापन कमेटी द्वारा 5 बिन्दुओं (बलगम टेस्टिंग, मरीजो की संख्या, यू.डी.एस.टी की जांच, सफलता दर, एन.पी.वाई. का भुगतान, पोषण पोटली वितरण के आधार) पर जांच करने के उपरान्त 8 ब्लॉक में से 7 ब्लॉक की 26 ग्राम पंचायतें को टीबी फी घोषित किया गया। 

  उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अशोक कटारिया की अध्यक्षता में 25 फरवरी  को राज्य स्तर से आये परिवेक्षक, डॉ. संदीप महेश्वरी के साथ टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की सत्यापन कमेटी की बैठक की गयी। सत्यापन उपरान्त 26 ग्राम पंचायतें टीबी फी पायी गयी।

  दूसरी टीबी मुक्त ग्रामपंचायतों को मिलेगी सिल्वर कोटिड गांधी की प्रतिमा

 जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि 13 ग्राम पंचायतें लगातार दो वर्ष से टीबी फी घोषित हुई है जिनके प्रधानों को सिल्वर कोटिड गांधी  की प्रतिमा प्रदान जायेगी तथा 13 ग्राम पंचायतें पहली बार टीबी मुक्त घोषित हुई है जिनके ग्राम प्रधानों को कांस्य कोटिड गांधी  की प्रतिमा प्रदान की जायेगी।जिला कार्यक्रम समन्वयक  नेहा सक्सैना एवं लोकेश कुमार गौतम, शबना बेगम  द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

 टीबी मुक्त होने वाली ग्राम पंचायते 

सीएचसी रोहटा के अंर्तगत जंगेठी,इंदरीशपुर, सीएचसी मवाना के अंतर्गत बना,  बहजदका,दादूपुर,खालिदपुर, कुंडा, भगवानपुर ,गढिना, नगंला खटटर, सीएचसी भावनपुर के अंतर्गत  दतावली, आलमपुर, सीएचसी हस्तिनापुर के अंतर्गत गजरोला, सीएचसी सरधना में फरीदपुर ,दशरथपुर, अतराना, नगला आर्डर,सीएचसी सरूरपुर दर्वेशपुर, रतौली, आखेपुर, रतनगढी, रिठाली ,भावानगला, सीएचसी दौराला में अख्तियारपुर ,चरला  और  खिर्वा  ग्रांम प्ंचायते शामिल है। 






No comments:

Post a Comment

Popular Posts