एसआईआर में नोटिस के निस्तारण के मामले में यूपी पहले नम्बर पर - रिनवा 

 बुक लांग विद वोटर के मामले में यूपी भारत में दूसरे स्थान 

 मेरठ। शनिवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचान अधिकारी नवदीप रिनवा मेरठ के दौरे पर एसआरआई की समीक्षा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुुए एसआईआर पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिनवा ने बताया एसआइआर नोटिस की सुनवाई के मामले में यूपी पिछले एक माह से पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके लिए इस कार्य में जुटे बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर बधाई के पात्र है।  यह अपने अपने आप में बडी बात है एक माह से यूपी अपने नम्बर 1 की रैकिंग बनाए हुए है। उन्होंने बताया एसआरआर में मतदाताओं से बात करने के लिए एक बीएलओं का ग्रुप बनाया हुआ है।जिसमें उस क्षेत्र के संबधित वोटर जुड़े हुए है। उन्होंने बताया इसका नाम बुक लांग विद वोटर दिया गया है। इस मामले में यूपी का देश में दूसरा स्थान बना हुआ है। बीएलओ ने दिए गये निर्धारित 48 घंटे के समय में वोटरों से बात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया है। पहले स्थान पर मिजोरम बना हुआ है। कोशिश की जा रही है। यूपी को पहले नम्बर पर लाया जाए। 

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिनवा ने बताया एसआईआर नोटिस के पेंडिंग के मामले में भी यूपी ने अभी तक दूसरा बनाया हुआ है। यूपी में इसका प्रतिशत 1.8 प्रतिशत है । जिसमें बीएलओ के माध्यम से सुधार करा कर यूपी को पहले नम्बर लाने का प्रयास किया जाएगा।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts