रोटरी क्लब मेरठ के 75 साल होने पर छात्राओं को वितरीत होगी 75 साइकिल 

आईएमए में आज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा 

मेरठ।  एक मार्च को रोटरी क्लब मेरठ अपना स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर क्लब द्वारा 75 जरूरत मंद छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएगी। ये भव्य आयोजन बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल में किया जाएगा। ये साइकिल उन जरूरत मंदो को दी जाएगी जिनके घर, स्कूल से दूर होने के कारण प्रतिदिन आने-जाने में कठिनाई होती है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। क्लब का मानना है कि एक साइकिल उनके लिए केवल साधन नहीं बल्कि शिक्षा आत्मनिर्भरता और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम होगा।

 चैम्बर ऑफ कामर्स में मीडिया को जानकारी देते हुए अध्यक्ष रोटेरियन पंकज ने बताया कि  मेरठ में रोटरी का आरंभ तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी आर जेम्स आईसीएस द्वारा वर्ष 1947 में हुआ लेकिन कुछ कारणों से अधिक समय नहीं चल पाया। 14 सितंबर 1950 को तत्कालीन एजेंट इंपीरियल बैंक, वर्तमान में स्टेट बैंक के के सी बत्रा द्वारा सफल प्रयास किया गया तथा तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री माहेश्वरी दयाल संस्थापक अध्यक्ष बने। व्हीलर क्लब मेरठ में सभाओं का आयोजन करना निश्चित हुआ जो वर्ष 1994 तक जारी रहा। प्रत्येक गुरुवार सभा दिवस निश्चित किया गया जो आज तक चल रहा है। 1 मार्च 1951 को रोटरी अंतरराष्ट्रीय द्वारा इस क्लब को चार्टर संख्या 7714 मान्यता दी गई । मंडल के विशाल तम क्लब में से एक में वर्तमान में 100 सदस्य हैं।

आज तक लगभग 3600 सभाओं का आयोजन किया जा चुके और सिलसिला बदस्तूर जारी है, 2000 से अधिक सेवा प्रकल्प तथा 780 वार्ताकार क्लब सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। लगभग 19 रोटरी क्लब को प्रायोजित किया जा चुका है जिसमें से 9 क्लब आज भी सक्रिय हैं ।पिछले 75 सालों में चौधरी चरण सिंहजी, प्रधानमंत्री, मोरारजी देसाई, उप प्रधानमंत्री, इंद्र कुमार गुजराल उप प्रधानमंत्री, राजकुमारी अमृत कौर केंद्रीय मंत्री, सतपाल मलिक, राज्यपाल, हेमवती नंदन बहुगुणा उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री उत्तराखंड, उद्योगपति विष्णु हरि डालमिया व ब्रज मोहन मुंजाल, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद तथा अनेकों श्रेष्ठतम धर्माचार्य प्रमुख वार्ताकार क्लब में पधार चुके है। 

 वर्ष 1971 में स्थापित रोटरी धर्मशाला मेडिकल कॉलेज में स्थापित सुचारू रूप से संचालित, इस्माइल नेशनल महिला महाविद्यालय में सिलाई केंद्र का संचालन,  सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट में सिलाई केंद्र का स्थाई संचालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महानगर सौंदर्य करण, प्राकृतिक सौंदर्य के क्षेत्र में अनेकों सेवाकार्य रोटरी क्लब मेरठ द्वारा रोटरी के मोटो 'सर्विस अभव सेल्फ' (Service Above Self) के तहत निरंतर जारी है।

75 सालों के इस स्वर्णिम सफर और कार्यकाल को कहा जा सकता है  दी इज़ 'द मैजिक ऑफ रोटरी' (This is magic of Rotary).। इस मौक़े पर अध्यक्ष रोटेरियन पंकज, सचिव रोटेरियन अलोक बंसल, पूर्व अध्यक्ष रो० राकेश रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष रो० कमल भार्गव, रो० रविचंद्रन, एन रेनू कंसल, एन कुसुम बंसल, एन बसंती रविचंद्रन मु्ख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts