लोहिया नगर थाने के दरोगाओं का कारनामा
धागा कारोबारी को अगवा कर दो दरोगा ने वसूल किए 20 लाख रूपये
जांच सही पाये जाने पर दोनो दरोगा की धरपकड़ के दबिशें
एसएसपी ने एक्शन लेते हुए लोहिया नगर थानेदार समेत दोनो दरोगा को किया संस्पेंड
मेरठ। सरकार से मोटा वेतन लेने वाले सरकारी कर्मचारी भी अवैध वसूली से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला लोहिया नगर थाने का प्रकाश में आया है। जहां के दो दरोगा ने एक धागा कारोबारी द्वारा बेची गयी जमीन से मिले रूपये को हड़पने के लिए कारोबारी को अगवा कर बीस लाख रूपये वसूल कर डाले । शिकायत करने पर अधिकारियों ने दोनो दरोगा की जांच करायी तो दोनो दरोगा की पोल खुल गयी। अब फरार दोनो दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वही एसएसवी अविनाश पांडे नेलोहिया नगर थाना प्रभारी समेत दोनो दराेगा को संस्पेंड कर दिया है।
लिसाडी गेट निवासी रासिक धागा कारोबारी है। उनका मेरठ व दुबई में प्रोपर्टी ओर इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार है। रासिक द्वारा हाल के दिनोंं में कुछ जमीन बेची गयी थी। जिसकी उन्हें मोटी रकम मिली थी। इसकी भनक एक मुखबिर केा लगाने के बाद लोहिया नगर थाने में तैनात दोनो दरोगा महेश कुमार व लोकेन्द्र साहू को दी। कोराबारी से रकम वसूलने के लिए एक साजिश रची गयी। योजना के तहत दोनो दरोगा ने कारोबारी को अगवा कर उसे सोने की तस्करी जेल भेजने की धमकी के नाम पर बीस लाख रूपये वसूल कर लिए। पुलिस से किसी पिड़ छूडाने के कारोबारी ने रकम दरोगा को दे दी। लेकिन सात दिन फिर से दोनो दरोगा ने कारोबारी से दस लाख रूपये की फिर से मांग की। दरोगाओं से परेशान कारोबारी ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के बाद दोनो दरोगा की जांच करायी गयी। दोनो की मोबाइल लोकेशन ओर वसूली की लोकेशन एक जगह मिली। जहां पर कारोबारी को बंधक बनाया गया था। जिस पर दोनो दरोगा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने दोनो से 15 लाख रूपये की रकम को बरामद करा लिया। बाकी के बचे पांच लाख रूपये देने की बात कह कर दोनो दरोगा फरार हो गये। अब दोनो दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस उस मुखबर की तलाश करने में जुटी है। जिसने दोनो दराेगाओं को कारोबारी को मिले धन की जानकारी दी थी ।
वही अधिकारियों का कहना है कि दोनो दरोगा के खिलाफ वसूली , अवेध हिरासत में रखना व अगवा ्रभ्रष्ट्राचार ्रधमकी देने का मुकदमा कराया जा रहा है। दोनो के खिलाफ विभागीय जांच बैठाने के साथ दोनो को संस्पेड के साथ बर्खास्तगी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मामला एसएसपी अविनांश पांडै के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए लोहिया नगर थाना प्रभारी योगेश चन्द्र रंगदारी वसूल करने वाले दरोगा महेश कुमार व लोकेन्द्र साहू को संस्पेंड कर दिया है।


No comments:
Post a Comment