टी-20 विश्व कप में भारत की पाक से भिड़त 

भारत अपना तीसरा मैच जीत कर स्थिति मजबूर करने की रणनीति में जुटा 

नई दिल्ली। आज टी-20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान से मुकाबला कुछ ही घंटों के बाद होने जा रहा है। भारत के यह काफी अहम माना रहा रहा है। भारत अपना तीसरा मैच जीत कर सुपर 8 में बनाने की कोशिश करेगा। वहीं पाक काफी दबाव में माना जा रहा है। अगर पाक भारत से हारता है तो उस पर अगले मैच में काफी दबाव पड़ सकता है। 

 जब आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हुआ, तब भारत का ग्रुप ए सबसे आसान माना जा रहा था। मेजबान भारत इस समय सबसे बेहतरीन टी20 टीम भी है। माना जा रहा आज के मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान को हरा देगी। ऐसे में सबसे मन में यही सवाल उठ रहा होगा सूर्यकुमार यादव की टीम को सुपर 8 में जगह पक्की करेगी लेकिन क्या पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। 

पाकिस्तान की टीम को कम आंका गया है, लेकिन उनके लिए सुपर 8 में पहुंचना आसान माना जा रहा है। टीम को दो लगातार जीत जरूर मिली है लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है। निचले रैंक वाली टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया ने अपने-अपने मौके बनाए और अगर भारत से हारा तो नामीबिया के खिलाफ उसका मैच अहम हो जाएगा।

भारत और पाकिस्तान ने अब तक दोनों मैच जीतकर शानदार सुपर 8 की तरफ कदम बढ़ाया है। रविवार को होने वाले IND vs PAK मुकाबले में इनमें से एक टीम को अंक गंवाने होंगे। जो टीम जीतेगी, वह सुपर 8 में पहुंच जाएगी. हारने वाली टीम के लिए अगला मुकाबला जीतना जरूरी हो जाएगा।

टी20 इंटरनेशनल में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 में से 6 मैच जीते हैं। अगर भारत कोलंबो में फिर जीतता है, तो भारत क्वालिफाई कर जाएगा, लेकिन पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका लगेगा। यह ऐसा टूर्नामेंट नहीं है जिसमें एक हार से टीम बाहर हो जाए, लेकिन इस फॉर्मेट में कुछ भी हो सकता है. और पाकिस्तान के साथ हमेशा कुछ अनोखा देखने को मिलता है।

क्या है भारत के लिए क्वालिफिकेशन का समीकरण:

भारत के पास दो मैच बाकी हैं. टीम के पास 4 अंक हैं और नेट रन रेट (NRR) +3.050 है. एक और जीत के साथ भारत क्वालिफाई कर जाएगा. अगर सूर्यकुमार यादव की टीम पाकिस्तान से हार जाती है, तो उनके पास नीदरलैंड्स के खिलाफ एक मैच बाकी है. भारत 18 फरवरी को डच टीम को हराकर आसानी से क्वालिफाई कर सकता है. अगर भारतीय टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड्स दोनों से हार जाता है, तब भी भारत क्वालिफाई कर सकता है, बशर्ते भारत का NRR अमेरिका और नीदरलैंड्स से बेहतर रहे.

भारत की तरह पाकिस्तान के पास भी दो मैच बाकी हैं और 4 अंक हैं. फहीम अशरफ की शानदार पारी ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ शर्मिंदगी से बचाया। अब दो मैच बाकी हैं, पाकिस्तान कम से कम एक जीत के साथ आसानी से आगे बढ़ सकता है। पाकिस्तान तभी क्वालिफाई नहीं कर पाएगा जब वह दोनों मैच हार जाए. इसके अलावा, अमेरिका को भी नामीबिया के खिलाफ जीतना होगा। तब पाकिस्तान और अमेरिका दोनों के 4-4 अंक होंगे और बेहतर NRR वाली टीम क्वालिफाई करेगी। अमेरिका का नामीबिया को हराना संभव है, क्योंकि नामीबिया ने नीदरलैंड्स और भारत दोनों से हार का सामना किया है।

क्या है अमेरिका और नीदरलैंड्स के लिए क्वालिफिकेशन का समीकरण:

दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका और नीदरलैंड्स के पास भी मौका है। दोनों टीमों के पास 2 अंक हैं और एक-एक मैच बाकी है। दोनों अधिकतम 4 अंक तक जा सकते हैं। दोनों चाहते हैं कि भारत या पाकिस्तान 4 अंक से ऊपर न जाए. अमेरिका के पास नामीबिया के खिलाफ मैच है, जो IND vs PAK मैच से ठीक पहले होगा।  अगर अमेरिका वह मैच जीत जाता है, तो वह भारत और पाकिस्तान के साथ 4 अंक पर आ जाएगा. फिर वह उम्मीद कर सकता है कि दोनों में से कोई एक टीम अपने सभी मैच हार जाए. यही हाल नीदरलैंड्स का है।  जिनके सामने भारत जैसी मजबूत टीम है. उन्हें भी पाकिस्तान से मदद चाहिए। अगर पाकिस्तान अपने सभी मैच जीतता है, तो नीदरलैंड्स भारत को हराकर उसे बाहर करने की सोच सकता है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts