168 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
हसनपुर कदीम में मुख्यमंत्री साामूहिक विवाहिक समारोह का आयोजन
मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन मेरठ के पर्यवेक्षण में रविवार को विरासत रिसोर्ट, हसनपुर कद्दीम, गढ़ रोड मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन कर 132 हिन्दु एवं 36 मुस्लिम कुल 168 जोड़ों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में विकास खण्ड रजपुरा के 31, विकास खण्ड खरखौदा के 18 व विकास खण्ड माछरा के 43, विकास खण्ड मवाना के 09, विकास खण्ड दौराला 08, विकास खण्ड हस्तिनापुर के 13, विकास खण्ड परीक्षितगढ के 6, विकास खण्ड जानी के 4, विकास खण्ड मेरठ के 02, विकास खण्ड सरधना के 09, विकास खण्ड सरूरपुरखुर्द के 8, नगर पंचायत किठौर के 6, खरखौदा नगर पंचायत के 4, नगर पंचायत शाहजहांपुर के 4 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संजीव गोयल सिक्का, निवर्तमान अध्यक्ष/राज्यमंत्री(दर्जा प्राप्त) उ.प्र. सरकार समीर चौहान, कौशल चौहान, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख रजपुरा, अतुल त्यागी, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख खरखौदा द्वारा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया।
जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीब व्यक्तियों के लिए उपयोगी बताते हुए वर-वधु को शुभ आशिर्वाद के साथ उनके गृहस्थ जीवन के सुखमय हेतु आशीर्वाद दिया गया।
सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ द्वारा बताया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त योजना में धनराशि को रूपये 51000/- से बढ़ाकर रूपये 01 लाख किया गया है। जिसके अन्तर्गत कन्या के बैंक खाते में 60000/- रूपये एवं 25000/- की वैवाहिक उपहार सामग्री, तथा 15000/- रूपये विवाह कार्यक्रम आयोजन पर व्यय होंगे। 4 फरवरी 2026 को को एम.बी फार्म हाउस दौराला में, दिनांक 08 फरवरी 2026 को अवतार फार्म हाउस कुराली जानी में, दिनांक 12 फरवरी 2026 को भगवती गार्डन छोटा मवाना में सामूहिक विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक व पात्र व्यक्ति योजना की वैवसाईट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाईन कर सकते है।
कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ, शैलेश राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी रजपुरा, खरखौदा, माछरा, सहायक विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) व समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय व क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment