अनिकेत भारद्वाज बने रालोद के जिलाध्यक्ष

पार्टी ने युवा ब्राहमण चेहरे पर खेला दांव

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने 29 साल के अनिकेत भारद्वाज को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। मेरठ रालोद के जिलाध्यक्ष अब अनिकेत भारद्वाज होंगे। वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज को जिलाध्यक्ष बनाकर रालोद ने युवाओं में बड़ा संदेश दिया है।

वहीं जाटों की पार्टी कहलाने वाली रालोद ने युवा ब्राहमण चेहरे को पार्टी का जिले में अहम पद देकर बड़ा मैसेज दिया है। वर्तमान रालोद किसी बिरादरी विशेष से बंधी नहीं है। उम्रदराज कार्यकर्ताओं के साथ यहां युवाओं को भी विशेष तवज्जो दी जाती है।अनिकेत भारद्वाज महज 29 साल के हैं। ऐसे में अनिकेत का जिलाध्यक्ष बनना रालोद का युवाओं को आगे लाने की तरफ स्पष्ट इशारा करती है। आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों में रालोद यूथ की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी होने का मैसेज दे रही है।

वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य हैं अनिकेत

रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने मेरठ की सियासत में बड़ा दांव खेलते हुए 29 वर्षीय युवा एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले से पार्टी नेतृत्व ने एक साथ कई राजनीतिक संदेश दे दिए हैं। युवाओं को आगे लाने की मंशा साफ झलकती है, वहीं त्यागी- ब्राह्मण समीकरण को साधने की रणनीति भी खुलकर सामने आई है।

गांव इकड़ी निवासी अनिकेत भारद्वाज साढ़े चार साल पहले वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। तब से लगातार जिला पंचायत सदन में पार्टी की मुखर आवाज बने रहे। एलएलएम तक शिक्षित अनिकेत छात्र राजनीति से ही रालोद से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वे युवा लोकदल के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जयंत सिंह ने इस नियुक्ति के जरिए 2027 के विधानसभा चुनावों की बिसात अभी से बिछानी शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts