नीलकंठ ग्रुप की टीचर्स एवं एडमिशन एडवाइज़र मीट में जुटे 100 शिक्षाविद

मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा शनिवार को टीचर्स एवं एडमिशन एडवाइज़र मीट का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 शिक्षकों, एडमिशन एडवाइजर्स एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया रहे। उन्होंने शिक्षकों एवं एडमिशन एडवाइजर्स के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सतत प्रयास ही संस्थान की प्रगति का आधार हैं। चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने शिक्षकों और एडमिशन एडवाइजर्स को संस्थान की सफलता की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी समर्पण व टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित गुप्ता ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, सहयोग और सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन अमित द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं एडमिशन एडवाइजर्स को संस्थान के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान और सतत प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। अरुण, प्रियंका, कपिल अग्रवाल एवं राधिका शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts