मकर संक्रांति पर गुरुकुल आश्रम में कार्यक्रम
डॉ. सत्यपाल सिंह ने सनातन संस्कृति और गुरुकुल परंपरा पर प्रकाश डाला
मेरठ। जानी क्षेत्र स्थित गुरुकुल प्रभात आश्रम, टीकरी भोला झाल में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वामी विवेकानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृति और गुरुकुल परंपरा की महत्ता को रेखांकित किया।इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रविभारत चिकारा और ग्राम प्रधान राजेंद्र विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से ओत-प्रोत रहा।


No comments:
Post a Comment