साल के पहले दिन नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
हल्की बूंदाबादी से नये साल का आगाज
रात का गिरा तापमान , घराें में दुबकने के लिए मजबूर लोग
मेरठ। गुरूवार को नये साल का आगाज हल्की बूंदबादी के साथ आरंभ हुआ जिससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गयी। साल के पहले दिन धूप के दर्शन नही हाे पाए। कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण इसका प्रभाव सीधा बाजारों से लेकर रेल व बसों पर देखा जा सकता है।
मेरठ और आसपास के इलाकों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नए साल के पहले दिन पूर्वाअनुमान के साथ बादल छाए रहे दोपहर के समय हल्की बूंदाबादी से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 17 डिग्री जा पहुंचा। दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो पाए ।
ठंड से बचने के लिए आग बन रही सहारा
कड़ाके की ठंड के कारण सबसे ज्यादा डयूटी करने वाले लोगों को पड़ रही है। ऐसे आग उनका सहारा बन रही है। नगर निगम की ओर से ठंड से लोगों को बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कर रखी है। लोग आग जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे है।
दिहाडी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट छाया
पिछले एक सप्ताह से कोहरे व कड़ाके ठंड के कारण दिहाडी मजदूरी पर काम करने वालों पर काफी प्रभाव पड़ा है। काम न मिलने के कारण उन पर रोजगार का संकट छा गया है। लोगों ने ठंड के कारण निर्माणकार्य को बीच में रोक दिया है।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
AQI लाल श्रेणी में बरकरार
मेरठ की हवा की गुणवत्ता में बुधवार को मामूली सुधार जरूर हुआ, लेकिन हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। गुरूवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 320 दर्ज किया गया। लेकिन यह अभी भी लाल श्रेणी में है।


No comments:
Post a Comment