मेरठ के विकास कार्यों को लगेंगे पंख , अधूरे कार्य जल्द होंगे पूरा
मेरठ। 2025 समाप्त हो गया है। अब नये साल में जिले में विकास के उम्मीद नजर आ रही है। गत वर्ष अधूरे कार्य इस साल पूरे होने से आसार नजर आ रहे है। इसमें सबसे प्रमुख खेल विवि है। इसके अतिरिक्त नगर निगम का नई सड़क स्थित कार्यालय , सीएम ग्रिड विकास कार्य पूरा होने से शहर के लाेगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
खेल विवि की बात करे तो सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में बन रहा मेजर ध्यानचंद खेल विवि उत्तर प्रदेश का पहला और देश के सबसे आधुनिक खेल विश्वविद्यालयों में से एक होने जा रहा है।मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के उभरते खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 2 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री ने रखी थी नींव रखी थी। इसका प्रतिशत से अधिक निर्माण 70 कार्य हो चुका है। विविअत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जहां एक ही छत के नीचे 1000 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। हर साल 540 पुरुष और 540 महिला खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबॉल मैदान, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और लॉन टेनिस कोर्ट की सुविधा मिलेगी। एक भव्य इनडोर स्टेडियम होगा, जिसमें जिमनेजियम, कुश्ती, कबड्डी और बैडमिंटन की सुविधाएं होंगी।
देश का पहला एआई सक्षम विश्वविद्यालय बनेगा सीसीएसयू
191 वर्ष 2026 में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय देश का पहला एआई सक्षम विवि बनने की ओर है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने गूगल एवं सीसीएसयू के साथ इसके लिए एमओयू साइन किया है। इसका उद्देश्य सीसीएसयू को देश का पहला एआई सक्षम विवि बनाना है। इसमें टीचिंग, लर्निंग आउटकम, रोजगार एवं प्रशासनिक कार्यशैली के विभिन्न पक्षों से एआई एवं मशीन लर्निंग (एमएल) को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चौ. चरण सिंह विवि को बतौर पायलट प्रोजेक्ट में चुना गया है। विवि में विद्यार्थियों को उनकी स्थानीय की ख भाषा में वैश्विक प्रौद्योगिकी से जोड़ा जाएगा। यदि सीसीएसयू में यह सफल रहा तो देश के बाकी विवि में इसे लागू किया जाएगा।
सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन, जाम से मिलेगी
मेरठ शहर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेरठ का पहला मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट वर्ष-2026 में धरातल पर उतर रहा है।केसरगंज इलाके में बनकर तैयार होने जा रही यह मल्टीलेवल पार्किंग शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों को राहत देगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य घंटाघर, केसरगंज और टाउन हॉल जैसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में लगने वाले जाम को कम करना है। इस पार्किंग में लगभग250 से 300 कारों को एक साथ पार्क करने की सुविधा है। इसके अलावा दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग से पर्याप्त जगह दी गई है। यह पार्किंग पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैसहोगा, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमेटेड टिकटिंग और फायर फाइटिंग सिस्टम शामिल रहेगा।
निर्यात के लिए उद्यमियों के लिए विदेशों मे नये रास्ते
नए साल में मेरठ के उत्पादों के निर्यात के लिए 25 देशों में नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। पिछले दिनों ग्रेटर ग्रेट नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद से अभी तक की कवायद में नए साल में मेरठ से विभिन्न उत्पादों का कई देशों में निर्यात शुरू हो जाएगा।नए साल में मेरठ के उत्पादों के निर्यात के लिए 25 देशों में नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। पिछले दिनों ग्रेटर ग्रेट नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद से अभी तक की कवायद में नए साल में मेरठ से विभिन्न उत्पादों का कई देशों में निर्यात शुरू हो जाएगा। जिसमें स्पोर्ट्स गुड्स, मसाले, शहद, खिलौने, आयुर्वेदिक-हर्बल वेलनेस प्रोडक्ट, लिप्पन एवं मंडाला डाला आर्ट्स उत्पाद, रेफ्रिजरेशन एवं हीटिंग उपकरण शामिल हैं। नए साल में नेपाल, दुबई, युगांड़ा, कजाकिस्तान के लिए 43 टन शहद भेजा जाएगा। कैंची कारोबारी शरीफ अहमद बताते हैं कि मेरठ की मशहूर कैंची की सऊदी और दुबई में डिमांड है। इन दोनों देशों में सैलून और टेलर मेरठ की ब्रांस वाली कैंची की प्रयोग करते हैं। जीए स्पोर्ट्स के निदेशक अभिनव पपनेजा बताते हैं कि कनाड़ा और आस्ट्रेलिया में उत्पाद जाएंगे, जिनके आर्डर पाइप लाइन में है।
इस साल बदलेगी शहर के चौराहों की रंगत
इस साल 12 शहर के हर चौराहे का किया सौदर्याकरण जाएगा। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर के सभी चौराहों का सर्वे करा लिया है। सर्वे रिपोर्ट में 50 से अधिक चौराहे चिह्नित किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के बाद चौराहे के सौंदर्याकरण की डीपीआर तैयार की जाएगी। टेंडर निकालकर विकास कार्य शुरू होंगे।
चार चौराहों का होगा तकनीकी विकास और सौंदर्यकरण
इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान (आईडीपी) फॉर मेरठ 2025 के तहत मेडा कमिश्नर आवास, तेजगढ़ी, बच्चा पार्क और हापुड़ अड्डा चौराहे का सौंदर्याकरण और तकनीकी विकास करा रहा है। इन सभी चौराहों के टेंडर शहर के चार बड़े चौराहे कमिश्नर आवास, तेजगढ़ी, बच्चा पार्क और हापुड़ अड्डे का तकनीकी विकास के साथ ही सौंदर्याकरण शुरू होने जा रहा है। इन चौराहो को न केवल चौड़ा किया जाएगा बल्कि इन्हें लेफ्ट टर्न फ्री किया जाएगा। चौराहों के आसपास 100 मीटर तक कोई अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके अलावा मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने शहर के बाकी सभी चौराहों का सौंदर्यकरण का लक्ष्य मेडा को दे दिया है।


No comments:
Post a Comment