नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कलाकारों की वीर रस प्रस्तुति से गुंजायमान हुआ प्रेक्षागृह

 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह,  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के अवसर पर किया गया पराक्रम दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पराक्रम दिवस कार्यक्रम में डीएम द्वारा दिलाई गई मतदाता दिवस की शपथ 

मेरठ। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, चौ. चरण सिंह विवि में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र व जिला प्रशासन मेरठ द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के अवसर पर पराक्रम दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कुलपति चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय संगीता शुक्ला, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कर किया गया।                        कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  के पराक्रम दिवस कार्यक्रम के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गणमान्य व्यक्तियो को प्रतीक चिन्ह, शॉल तथा पौधा भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में पराक्रम दिवस को पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक ढंग से मनाया गया। पराक्रम दिवस पर मुख्य अतिथि मा0 राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने संबोधित करते हुये कहा कि नेताजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके द्वारा किये गये पराक्रम तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेते हुये राष्ट्र को प्रथम रखते हुये प्रत्येक भारतीय को अपने कर्तव्यो का निवर्हन करना चाहिए। मा0 एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पराक्रम करते हुये आगे बढते जाना है। मा0 विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद ने कहा कि नेताजी का जीवन पराक्रम की याद दिलाता है। 

कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, बिरहा गायन, राजस्थान के लोकनृत्य तथा आल्हा गायन की वीर रस से ओतप्रोत भव्य प्रस्तुति दी गई। नेताजी के जीवनवृत्त पर वीर रस में गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से प्रेक्षागृह गुंजायमान रहा। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। पराक्रम दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिभागियो को जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।  

मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद में विभिन्न स्थानो पर कार्यक्रम को आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर थाने से शहीद स्मारक स्थल तक शोभा यात्रा तथा नुक्कड नाटको का आयोजन किया गया।इस अवसर पर  राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, कुलपति चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय  संगीता शुक्ला, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एस.पी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विभिन्न विधाओ के कलाकार, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts