जीटीबी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ।वेस्ट एण्ड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ में 'गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण उप-प्रधानाचार्या, मिस प्रभा रॉव द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम नन्हें मुन्नों ने छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी, सुनों गौर से दुनिया वालों देशभक्ति के तरानों की सुंदर प्रस्तुति देकर आजादी के दीवानों की याद दिला दी। वह दूसरी ओर ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तु एवं अनेकता में एकता ये हिंद की विशेषता पर सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। एक के बाद एक देशभक्ति के तरानों को सुंदर श्रृंखला में पिरोते हुए बच्चों ने सारा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।स्कूल उप-प्रधानाचार्या मिस प्रभा रॉव ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की सराहना करते हुए देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्र गणराज्य बनाने वाले सभी महान हस्तियों के योगदान को याद दिलाया।


No comments:
Post a Comment