डिस्कॉम में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया 

मेरठ।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस। प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता  ने डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं, उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा यह दिन राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों से डिस्कॉम को प्रगतिशील बनाने की दिशा में समर्पित प्रयास करने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रबन्ध निदेशक द्वारा राजस्व वसूली, बिजली बिल राहत योजना, और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता, रस्साकसी, म्युजिकल चेयर का भव्य आयोजन शर्मा नगर, विक्टोरिया पार्क, मेरठ मे किया गया, जिसका उदघाटन प्रबन्ध निदेशक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts